आधा हिंदुस्तान ठहर गया सर्दी से, मौसम विभाग की चेतावनी

सर्दी की बढ़ती पकड़ और मौसम विभाग की चेतावनी से हैं लगभग आधा हिंदुस्तान ठहर सा गया है। डेढ़ दर्जन ट्रेन रद्द कर दी गई और लगभग 3 दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही है। सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन पूरी तरह से ठहर सा गया है।


उत्तर भारत ही नहीं लगभग आधा हिंदुस्तान इस समय सर्दी की वजह से अपने अपने घरों में छुपने को मजबूर हैं जब तक कोई बहुत जरूरी कार्य न हो बाहर निकलना आवश्यक नहीं है ऐसी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने बताया की आज लगभग 23 वर्ष पुराना रिकॉर्ड सर्दीने एक बार फिर तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूत्रों की माने तो देश में 3 दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं। इसी कारण रेल विभाग ने लगभग आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वही हवाई यात्रा पर भी सर्दी का खासा असर दिखाई दिया है। विभाग द्वारा कई फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया क्योंकि धुंध होने के कारण टेक ऑफ और लैंड करने में काफी परेशानी हो रही है।


मौसम विभाग का कहना है की आगामी 2 दिन में सर्दी और बढ़ सकती है और संभावना व्यक्त की है नव वर्ष पर बरसात होने का पूरा अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारतवासी सर्दी से सतर्क रहते हुए स्वयं को बचाएं।