कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, आठवीं तक के स्कूल बंद

बीते 1 सप्ताह से सर्दी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग लगातार चेतावनी देखकर आम लोगों को सतर्क करने का प्रयास कर रहा है क्योंकि तापमान में गिरावट लगातार जारी है और नव वर्ष पर बरसात होने की पूरी संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार एवं एनसीआर में शासन ने निर्णय लेते हुए आठवीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने की घोषणा की है। उत्तर भारत इस समय लगातार बढ़ रही सर्दी से ठहर सा गया है आज ग्रे तापमान के कारण लोग घरों में छुपने को मजबूर हो गए।


मौसम विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी दी जा रही है की अधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से निकले अन्यथा घरों में रहने से ही सर्दी से बचा जा सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने ह्रदय रोगी बुजुर्ग सदस्य एवं बच्चों को बाहर ना निकलने की सलाह दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर भारत के ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।


एनसीआर में आज घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते वाहनों की गति काफी कम रही क्योंकि हाईवे पर कुछ ही विजिबिलिटी थी जिसके चलते वाहनों को बड़ी ही सावधानी के साथ बढ़ रहे थे। घना कोहरा छाया रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम दिखाई दी।