उत्तर प्रदेश के औरैया में 24 मजदूरों की मौत

आज सुबह होते बहुत दर्दनाक सूचना मिली। सूचना के अनुसार औरैया जनपद में 24 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत और 35 मजदूर घायल। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी जिला प्रशासन सख्त क्यों नहीं। नहीं रुक रहा है मजदूरों का पलायन आखिर क्यों। आज नदियों के रास्ते मजदूरों के पलायन करने की जानकारी मिल रही है।


आखिर मजदूर पलायन क्यों कर रहे हैं आखिर क्या मजबूरी है क्योंकि सरकारें दावा कर रही है की हर संभव सीधा मजदूर और गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद भी पलायन। सरकार की घोषणाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। इस समय शासन और प्रशासन एवं सरकार सभी मजदूरों को सेवा में लगे होने का दावा कर रही है इसके बावजूद भी ऐसे हालात क्यों हैं यह एक सवाल सभी को कचोट रहा है।